अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना क्षेत्र ललिया के चौकी मथुरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा मथुरा बाजार के मजरा बनकसिया में आज उस समय मातम फैल गया जब एक 15 वर्षीय किशोर की मौत गन्ने से भरी ट्राली के नीचे दबने से हो गई । घटना के तुरंत बाद पूरे गांव में मातम फैल गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी हैं ।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम हड़हा गोड़वा निवासी संजय ओझा की ट्रैक्टर ट्राली गन्ना भर कर जा रही थी । रास्ते में ग्राम सभा मथुरा बाजार के मजरा बनकसिया में ओरी लाल के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार के ऊपर ट्राली का एक पहिया चढ़ गया ।
सूत्रों की मानें तो घटना के समय मृतक युवक ट्राली से गन्ना खींचने का प्रयास कर रहा था उसी समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई । थाना अध्यक्ष ललिया अरविंद कुमार ने बताया के पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली पाताल मृतक बच्चे के शव को को कब्जे में ले लिया है साथ ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ