Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बनकसिया पुलिस को फिर मिली कामयाबी, एक वाहन से ₹238600 बरामद






आलोक बर्नवाल संतकबीरनगर। जबसे लोकसभा चुनाव के बाद से ही पुलिस द्वारा सभी वाहनों की जांच किया जा रहा है। जिस बाबत लगातार तीसरे दिन बनकसिया चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला के रूटीन जांच में एक वाहन जिसका नम्बर यूपी 42 बीटी 4632 से आज शनिवार को 238600 रुपये की बड़ी राशि पकड़ी गई।



यह रुपये वाहन चालक जुम्मन पुत्र झिगुरी निवासी सोहावल जनपद अयोध्या के पास से बरामद हुई है जो प्राप्त रुपये के बाबत कोई जवाब नही दे पाया है। तेजतर्रार चौकी प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में रुपये पकड़ने की हैट्रिक रही। जो चुनाव को स्वच्छ वातावरण में होने की मार्ग को प्रशस्त करती है। इस सघन जांच में एफएसटी प्रभारी एस एन शुक्ला भी जांच क्रम के बेहतर ढंग से चौकी प्रभारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। 



आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संयुक्त रूप से दोनों जिम्मेदारों द्वारा अपने कार्य को बेहतर ढंग से निभाने के कारण इन रुपयों की बरामदगी हो रही है। सभी वाहनों मे रूपयो के अलावा अन्य चुनावी चीज जैसे झंडा, बैनर, पोस्टर सहित सभी अवैध सामग्री व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे