Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता जागरूकता रैली से बच्चो ने ग्रामीणों को किया जागरूक





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। विकासखंड मेंहदावल के ग्रामपंचायत नन्दौर स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओ को मतदान हेतू जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। इस रैली को छोटे छोटे बच्चो ने ग्रामीणों को मतदान के संबंध में जानकारी दिया कि सबसे पहले मतदान करके ही बाकी सभी काम को करो।


 बताते चले कि चुनाव आयोग के मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी लोगों में मतदान करने के प्रति उत्साह का संचार हो और यह उनके परम कर्तव्यों में से एक है यह सभी को पता होना चाहिए। मॉडल प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व अध्यापक के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद  सहित सभी कर्मचारियों ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के दौरान बच्चों ने लोगो को आगामी 12 मई को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया गया। 



साथ ही यह मतदाता जागरूकता रैली पूरे ग्रामपंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में आकर समापन किया गया। इस मतदाता जागरूकता रैली के अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद द्वारा भी मतदान में सभी लोगो से वोट डालने की अपील को किया गया। जिससे लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान होना जरूरी है। 


उन्होंने कहा अधिक से अधिक संख्या में 12 मई को सभी मतदाता मतदान अवश्य करें। इसके लिए जागरूकता लाना जरूरी है। विद्यालय के बच्चों ने घर-घर जाकर लोगों से कहा सब कुछ भूल कल कर 12 मई को मतदान जरूर करना। इस रैली के दौरान प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार, सहायक अध्यापक प्रमोद चौधरी, मुकेश कुमार गुप्ता, राजकपूर भारती आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे