Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्यायपालिका के लिए वादकारी का हित सर्वोच्च : न्यायमूर्ति





प्रतापगढ़ | पीड़ित होने पर ही व्यक्ति न्यायपालिका को देखता है , न्यायपालिका में पारदर्शिता का अभाव है ,न्यायपालिका के लिए वादकारी का हित सर्वोच्च होता है | उक्त बातें जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित वकील परिषद के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय ने कही | उन्होंने कहा कि जिला के वकील अपने मुवक्किल के लिए  जितना करता है उतना हाईकोर्ट के अधिवक्ता नहीं |  



कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके हुआ | इस अवसर पर प्रभारी जिला जज आर एन पांडेय ने कहा कि समाज के निर्माण में अधिवक्ता का महत्वपूर्ण योगदान होता है , न्यायपालिका से ही पीड़ित को आशा होती है | हमें  वादकारी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए | इस अवसर पर डॉ सुरेश चंद्र  पांडेय द्वारा रचित पुस्तक यात्रा प्रतापगढ़ की पुस्तक का विमोचन माननीय न्यायमूर्ति रंगनाथ जी व अन्य अतिथिगण ने की | 



इस मौके पर माननीय न्यायमूर्ति ने वकील परिषद के नवनिर्वाचित सभी  पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया | इस मौके पर अध्यक्ष राम कुमार पांडे ,महामंत्री योगेश चंद्र शुक्ल ,उपाध्यक्ष देवधर पांडे, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री कमलेश शर्मा, आशीष पांडे ,पुस्तकालय अध्यक्ष संगम लाल पांडे व सदस्यगण सत्येंद्र नाथ मिश्र ,देवी प्रसाद मिश्र ,गया प्रसाद पांडे ,कृष्ण कुमार तिवारी, गिरीश नारायण, सूर्यमणि मिश्र ,रमेश कुमार, घनश्याम यादव ,  आय व्यय निरीक्षक राजेश तिवारी को माननीय न्यायमूर्ति ने शपथ ग्रहण कराया | 


इस मौके पर अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन कुलदीप मणि तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण अंग है वह अन्याय नहीं  सहन कर सकता वह हमेशा देशहित के खिलाफ काम करने वाले के विरोध में रहा है | इस मौके पर लखनऊ हाईकोर्ट अवध बार एसोसिएशन के  अध्यक्ष ए एम त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए | हमारे समाज में मेल भाव की कमी है तभी समाज असुरक्षित हो रहा है |



 हमारे अंदर जाति  - पाति का भेदभाव नहीं होना चाहिए | इस मौके पर एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ,हाईकोर्ट के अधिवक्ता ऋषि कुमार पांडे, अपर जिला जज नवनीत कुमार, अभिमन्यु ,जहीर अहमद ,प्रशांत मित्तल ,आर एन पांडे  सीजेएम मनोज कुमार ,एसीजेएम  वाई सी पांडे, सिविल जज विकास वर्मा , आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे |  इस अवसर पर भानु प्रताप त्रिपाठी  मराल , कृपा शंकर ओझा ,कन्हैया लाल पांडे, चिंतामणि पांडे ,राधेश्याम शुक्ल, ज्ञान प्रकाश शुक्ला सहित आदि अधिवक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए | कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रसाद तिवारी व संचालन रमेश चंद्र पांडे ने की |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे