शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | सघन पल्स पोलियों अभियान 07 अप्रैल 2019 को सफल बनाने हेतु आज पूर्वान्ह में जिला चिकित्सालय में बच्चों की रैली निकाली को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली में जिलाधिकारी स्वयं भी सम्मिलित हुये। रैली जिला चिकित्सालय से निकलकर चौक घण्टाघर से पंजाबी मार्केट होते हुये पुनः जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पर पहुॅचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर योगेन्द्र यति, डाक्टर सन्तोष कुमार त्रिपाठी प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाक्टर सीपी शर्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, महेश कुमार सिंह जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, आर0जी0 चौधरी ए0आर0ओ0, देवानन्द श्रीवास्तव वी0सी0सी0एम0, यूनीफसेफ डब्लूएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी तथा अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ