Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान और स्थान सर्वोपरि: धीरज ओझा





शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | भाजपा कार्यालय पर पट्टी विधायक एवं प्रदेश कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह ने पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा के लौह पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई ने पार्टी की स्थापना की तब से लगातार आज तक पार्टी निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनने का गौरव प्राप्त किया |



वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रयास से पूरे विश्व में भारत का नाम निरंतर ऊंचाई प्राप्त कर रहा है । कार्यक्रम में रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान और स्थान भारतीय जनता पार्टी में सर्वोपरि है |



कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने की कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य गणेश नारायण मिश्र कौशांबी प्रभारी ओम प्रकाश त्रिपाठी जिला महामंत्री राजेश सिंह राजेश्वर पटेल राय साहब सिंह भाजपा नेता संतोष मिश्रा शिव शंकर सिंह लोकसभा संयोजक कृष्ण कान्त मिश्रा नीलम हिंद जिला मंत्री राजकुमार पाल यशोदा श्रीवास्तव कुसुमलता विजय तिवारी अंशुमान सिंह सिद्धार्थ सिंह  दीपक उमरवैश्य प्रदीप जायसवाल विकास विक्रम हिमांशू आदि जिले के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहे | उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय ने दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे