आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बेलहरकलां ब्लॉक के बरगदवा खुर्द गॉव में शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणो ने पूरे भक्तिभाव से कलश यात्रा में भाग लिया। बताते चले कि ग्राम बरगदवा खुर्द स्थित दुर्गा मंदिर पर जन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल हुए। महिलाएं एवं बच्चियाँ भी अपने सर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थी। यह कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से बरगदवा कला, बेलहर खुर्द, बभनी होते हुए राजघाट पर पहुंची। यहां वैदिक रीति रिवाज से कलश में जल भरा गया। यज्ञाचार्य ने उपस्थित लोगों को यज्ञ का महत्व समझाया और कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ मन को शांति मिलती है।
यज्ञ लोगों को सारे कष्टों से मुक्ति दिलाता है। इस दौरान सुखराम गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सूरज गुप्ता, मनीष किशोर गुप्ता, टिकोरी यादव, रामचन्द्र, वीरेंद्र, परशुराम विश्वकर्मा, रामसुंदर गुप्ता, विष्णु यादव, सुखराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ