Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक गोरखनाथ बाबा ने "चौकीदार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत एक दर्जन गांव का किया दौरा





अमरजीत सिंह 
अयोध्या।"आपका विधायक आपके द्वार" के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'चौकीदार आपके द्वार" अभियान चलाया गया है। जिसके क्रम में मिल्कीपुर भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने अभियान का शुभारंभ मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र  के डफलपुर गांव से किया। 




चौकीदार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक गोरखनाथ बाबा ने शुभारंभ के प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र के 1 दर्जन गांवों का भ्रमण कर लोगों से लोकतंत्र के उत्सव में भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह को भारी बहुमत के साथ विजई बनाने की मनुहार की। विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है यह चुनाव देश की तकदीर लिखेगा उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से वोट भी मांगे। 




विधायक श्री बाबा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें अब किसी भी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा महिलाओं की ओर ध्यान दिया है महिलाओं के नाम पर ही प्रधानमंत्री आवास महिलाओं के नाम पर फ्री में उज्जवला गैस कनेक्शन तथा महिलाओं के नाम से ही राशन कार्ड दिलाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। 



कार्यक्रम के शुभारंभ के प्रथम भाजपा विधायक ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों  सरूरपुर, पूरे रघुवर अजरौली, गोयडी़, कलंदरपुर, महूलारा,परसवां, पूरे शुक्ला और कलुआमऊ सहित एक दर्जन गांवों का सहित एक दर्जन गांवों का दौरा किया। इस मौके पर विधायक निजी सचिव महेश ओझा,जिला पंचायत मिल्कीपुर चतुर्थ प्रतिनिधि सुनील प्रियदर्शी,अरुण द्विवेदी, प्रधान खुशीराम,पूर्व प्रधान गोयडी दुर्गाबक्श सिंह,अमरजीत सिंह,सुनील सिंह,विवेक पांडेय,पवन पांडेय अंजरौली, दिवाकर पांडेय,छत्रसाल सिंह,राघवेंद्र सिंह,दीपक पाठक,मुकेश सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे