Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खण्डासा के बकचुना में आग से नौ घर जले





अमरजीत सिंह 
अयोध्या । खण्डासा थाना क्षेत्र के बकचुना गांव में 5 -6अप्रैल को मध्यरात्रि लगी आग से 9 परिवारों की गृहस्तियां जलकर राख हो गयीं स्थानीय पुलिस डायल हंड्रेड  व फायर ब्रिगेड की सहायता से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। 


5 -6अप्रैल की रात लगभग 1बजे लगी आग से शब्बीर अहमद, लल्लन ,मोहम्मद जमील ,मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद हारुन ,पीर अली मोहम्मद फारूक, निजाम अहमद ,तथा मोहम्मद मतीन की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई 



अज्ञात कारणों से लगी आग की जानकारी ग्रामीणों ने सबसे पहले डायल हंड्रेड व खण्डासा चौकी प्रभारी को दी जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन ने लेखपाल ज्ञान प्रकाश त्रिवेदी के नेतृत्व में राजस्व बिभाग की   टीम भेजकर क्षति का आकलन किया समाजसेवी राजन पांडे ने पीड़ितों परिवारों  के बीच पहुंचकर उन्हें अहेतुक सहायता राशि प्रदान की उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के डी शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि वितरित की जाएगी ग्राम प्रधान राजेश यादव ने पीडितो के भोजन की ब्यवस्था करायी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे