Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खंडासा में दीवाल फांदकर चोरो ने ढाई लाख नगदी व जेवर पर किया हाथ साफ






अमरजीत सिंह 
 अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के रायपटटी गांव मे 5 अप्रैल की रात दीवाल फांदकर चोरो ने किरान दुकानदार के यहां ढाई लाख रुपए की नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया सुबह होने पर मामले की जानकारी जब दुकानदार को हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी है




पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रायपटटी निवासी शिवलाल पुञ रामशरूप ने कहा है कि वह अपने घर मे  सो रहा था उसके घर के बगल मे शौ चालय बना हुआ है जिसे फांदकर चोर घर मे घुस गए शौचाालय की दीवार कम ऊंची है जिससे उसे फांद कर चोर घर मे घुस गए और घर में रखी नगदी व जेवर उठा ले गए खंडासा पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है घटना की जांच की जा रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे