आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के बाबत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि ये हथियार सम्बंधित थाने में अथवा गन हाउस पर जमा करवाने में सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करे। जिस बाबत भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देशानुसार निर्वाचन की प्रक्रिया को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी असलहों को जमा कराया जाना हितकर है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा कार्य में लगे हुए अधिकारी व कर्मचारी इस दायित्व से मुक्त रहेगें।
उन्होंने कहा है कि इसके अलावा जो लोग अपना असलहा जमा नही करना चाहते है। वे अपने सम्बंधित थाने पर फार्म भर कर जमा करेगें। उन्होंने निर्देश दिया है कि सम्बंधित थानाध्यक्ष अपनी रिर्पोट तहसील स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेंगें। वहां से रिर्पोट जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी को आयेगी। जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा तथा उसमें अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 3854 लाईसेंसी असलहें है जिसमें 2122 असलहें जमा कराये जा चुकें है शेष को जमा कराये जाने की कार्यवाही को किया जा रहा है। बैठक मेे अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजनारायण तिवारी भी शामिल रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ