Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है | इसी क्रम में सीओ लालगंज रमेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके दो कुंतल लहन और लगभग पांच सौ लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता पाई। 



जिले के लालगंज कोतवाली इलाके के हन्डोर से शराब और लहन बरामद की गई साथ ही दो अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद शराब और लहन को जमीन के भीतर भी दबा कर रखा गया था। बता दे कि जिले में अवैध शराब की फैक्ट्रिया, भट्ठियां और तस्करी कर गैर प्रान्तों की शराब लगातार आबकारी और पुलिस की मिलीभगत से जिले बिकती रही है इतना ही नही यही अन्य जिलों में धड़ल्ले से सप्लाई की जाती रही है। 



अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने में आबकारी विभाग फेल हुआ है जबकि पुलिस विभाग आला अधिकारियों के निर्देश पर जिले के कई इलाकों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर चुके हैं | लोगों में चर्चा रही की यदि पुलिस के संयुक्त कार्रवाई नहीं हुई होती तो आबकारी विभाग के संरक्षण में निरंतर फल फूल रहा अवैध शराब का धंधा का भंडाफोड़ नहीं हो पाता इसके बावजूद भी अभी जिले में आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है जिस पर अंकुश लगाने में विभाग निरंकुश साबित हुआ है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे