शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही लगातार हर सम्भव प्रयास करते नजर आ रहे है। शनिवार को शाम नगर कोतवाली में ग्राम प्रधानों सम्भ्रांत नागरिकों और ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की उन्हें मतदान का प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स देने के साथ इलाके में मतदान में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी मांगी,
उपस्थित लोगों और अधिकारियो और कर्मचारियो को इसकी बाकायदा हाथ उठा कर शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी थानों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे
अगले सप्ताह तक 1241 ग्राम पंचायतों में भी इस तरह के आयोजन करके लोगो को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि लोग निडर होकर मतदान कर सके। इस दौरान एसपी एस आनन्द के साथ ही चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी भी शामिल रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ