Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेख़ौफ़ पशुतस्करो ने मनकापुर कोतवाल पर किया जानलेवा हमला ,वजीरगंज में दर्ज मुकदमा





डॉ ओपी भारती 

गोण्डा :- शुक्रवार की देर रात पशु तस्करों का ट्रक जनपद में लगभग 135 किलोमीटर तक बैरियर पर बैरियर तोड़ कर भागता रहा।तीन थानों की पुलिस ने अंततः गोंडा-अयोध्या हाइवे पर अचलपुर के समीप ट्रक को चालक सहित हिरासत में लिया।उसके दो साथी फरार हो गये।केस प्रभारी निरीक्षक मनकापुर ने वजीरगंज  थाने में डेढ़ बजे रात में तीन नामजद लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया है।


प्रभारी निरीक्षक मनकापुर आलोक राव द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार वे रात में टिकरी जंगल में  गश्त पर थे।तभी उन्हें फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी।पुलिस को देख कर चालक ट्रक ले कर नवाबगंज की ओर भागा।वायरलेस की सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने बैरियर लगाया जिसे तोड़ कर ट्रक वजीरगंज की ओर भागा।



ट्रक पुनः वजीरगंज पुलिस द्वारा झिलाही मोड़ पर लगाए गए बैरियर को तोड़ कर डुमरिया डीह व खोरहसा पुलिस चौकी के बैरियर को तोड़ कर जनपद मुख्यालय के कमल पेट्रोल पंप तक पहुंचा व वहां से वापस हो कर पुनः वजीरगंज की तरफ भागने लगा।डुमरिया डीह पुलिस ने हाइवे पर ट्रक खड़ा करा कर रोकने की असफल कोशिश की।



वजीरगंज पुलिस द्वारा झिलाही मोड़ पर खड़े कराए गए कई ट्रकों को देख कर चालक परिचालक ने पुलिस पर फायर किया व ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।पुलिस बल के पीछे हटते ही चालक पुनः ट्रक को पीछे घुमा कर डुमरिया डीह की तरफ भागा।अचलपुर के समीप उसने हाइवे छोड़ दिया व ट्रक को ग्रामीण क्षेत्र में ले कर भागा।पण्डितपुरवा में सड़क समाप्त होने के कारण चालक सहित तीन लोग ट्रक छोड़ कर भागने लगे।


ट्रक चालक को घेर कर पकड़ लिया गया।शेष दो फरार हो गए।चालक ने अपना नाम पता अशोक हरिजन निवासी कुशल गांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ व साथियों का साजन हरिजन निवासी मदारपुर,थाना सरपतहा जनपद जौनपुर तथा ट्रक मालिक मो.सल्लन निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताया। 


आरोपी चालक के पास से एक अदद कट्टा 315 बोर,एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जंगल मे हुई फायरिंग पशु तस्कर नन्द किशोर व माजिद के बीच हुए गैंगवार का नतीजा है।नन्द किशोर पशु तस्करी व हत्या के प्रयास के केस में वांछित चल रहा है।



मौके पर 40-50पशुओं में से 6 मिले हैं।प्रभारी निरीक्षक मनकापुर ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध जान लेवा हमला,गो वध निवारण अधिनियम,आयुध अधिनियम व मोटरयान अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है।ट्रक पुलिस अभिरक्षा में है।चालक को जेल भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे