डॉ ओपी भारती
वजीरगंज गोंडा :मजदूरी मांगने गए व्यक्ति की मजदूरी देने के बजाय पिटाई कर दी गई।पीड़ित के पुत्र द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है।
अनभुला निवासी आशुतोष धोबी द्वारा दिए गए तहरीर के मुताबिक उसके पिता भगवान दास धोबी गांव के ही बलवंत सिंह से एक सप्ताह की मजदूरी मांगने गए थे।
जिसको लेकर उपरोक्त विपक्षी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मूका थप्पड़ व लाठी से मारा पीटा है जिसमें चोटें आई हैं घायल को परिजन स्थानीय सीएचसी लाये जहां से उसे गोंडा जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की मामला दर्ज किया जा रहा ह कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ