गोण्डा: श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर विशाल भंडारा व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक ग्रीश शुक्ला ने एक भेंट वार्ता के दौरान बताया कि शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति मनकापुर के बैनर तले आगामी 19 अप्रैल को श्री हनुमान जी के जयंती के शुभ अवसर पर मनकापुर के पटेलनगर में सुन्दर काण्ड उपरांत हवन एवं रात्रि के 9 बजे से प्रभू के इच्छा तक विशाल भंडारा चलेगा।
इसके बाद श्री हनुमान जी के भक्तो को रात्रि जागरण के दौरान हरियाणा के मशहूर कलाकार पूजा मिश्रा एवं राजन मदान संगीतमय भजन के साथ भव्य झांकी प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ