आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद संतकबीरनगर परेड ग्राउंड पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राऊंड में परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया ।
इसके उपरान्त क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक कर, डीसीआर, शौचालय का निरीक्षण किये तथा साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया तथा आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया तथा गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमाण्डरो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी द्वारा यू0पी0-100 गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण किया गया।
पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से गाड़ियों व उपकरणों के बारे में जानकारी लिया तथा पीआरवी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए कहा गया।
ड्यूटी के दौरान समस्त कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे आम जनमानस में पुलिस की छवि बेहतर बनी रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ