अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना तुलसीपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब नेपाली शराब लेकर भारत पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष वकील पांडे ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार नेपाल से नेपाली शराब लेकर भारत में बेचने के प्रयास में आया था । तलाशी के दौरान उसके पास से 84 सीसी नेपाली शराब बरामद की गई है । समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ