Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी





रमेश कुमार मिश्रा 
गोण्डा तरबगंज : तरबगंज पुलिस ने अवैध रूप से शस्त्र रखने व निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों को ग्रिफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है |



 संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज  का दावा है कि शनिवार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि असलहा तस्करी व निर्माण मे संलिप्त वारिस अली उर्फ निबोले पुत्र रहमतुल्ला निवासी किन्धौरा थाना तरबगंज गोण्डा भारी मा़त्रा में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य अपने घर में कर रहा है।



 इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरबगंज सुरेशचन्द्र मिश्र , अनिल कुमार , मनीष कुमार दूबे, राकेश यादव , बृजेश चतुर्वेदी के साथ ग्राम किन्धौरा में दबिश देकर उक्त आरोपी  को गिरफ्तार कर मौके से एक अदद तमंचा 12 बोर ,अदद तमंचा 315 बोर , खोखा कारतूस 12 बोर , अदद अधबना तमंचा 12 बोर , अदद लोहे की पंखी जिसमे एक साइकिल रिम लगी है , 5अदद लोहे की नाल 12 बोर , 01 अदद पिलास, 01 अदद, हथौड़ी, 01 अदद रेती, 01 अदद पेचकश, 01 अदद हेक्सा ब्लेड, 02 अदद सुम्ही, 03 अदद स्प्रिंग तथा कई लोहे के टुकडे बरामद कर जेल भेजने का दावा किया है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे