Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

25 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार






अलीम खान 
अमेठी:एसटीएफ लखनऊ व थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने 25 हजार रूपये का ईनामिया आरोपी को अवैध असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ ग्रिफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है |


पुलिस अधीक्षक अमेठी राजेश कुमार ने दावा किया है कि पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आलोक सिंह के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ अभियान में शुक्रवार  को करूणेश पाण्डेय़ एसटीएफ लखनऊ को मय हमराह सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना की तरफ जाते समय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धारा 307 भादवि में वांछित व ईनामिया आरोपी वृजेश सिंह कहीं जाने की फिराक में कादूनाला के पास खड़ा है। इस सूचना पर गौरीगंज तिराहे पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना देवेश कुमार सिंह मय हमराह मुखबिर के बताय़े हुए स्थान कादूनाला के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया ।



आरोपी की तलाशी के दौरान 01 अदद तमंचा व 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
आरोपी का अपराधिक इतिहासः

आरोपी पर वर्ष २००१ से अब तक हत्या ,मार पीट , जानलेवा हमला , एसीएसटी एक्ट , यूपी गुण्डा एक्ट , एनडीपीएस जैसे दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे