अलीम खान
अमेठी : सांसद राहुल गांधी के संदेश के साथ कांग्रेस की बस गांव -गांव घूम रही है। क्षेत्र के धरौली गांव से रविवार को कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने राहुल संदेश बस यात्रा की शुरूआत राष्ट्रगान प्रारम्भ कर की। बस संदेश यात्रा से धरौली से चलकर,कस्थुनी,औरंगाबाद,जाखाशिवपुर ,लालगंज होते हुए निजामुद्दीनपुर-चौराहा पहुंची।
जहाँ सेवादल के जिला महासचिव संजय गुप्ता ने अपने साथियों संग बस यात्रा का स्वागत किया। चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे ने कहा कि देश आज अराजकता के दौर से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीब, किसान, मजदूर, छात्र सभी परेशान हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही देश को अराजकता से निकालकर विकास के पथ पर ले जा सकती है। श्री दूबे ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी के साथ ही संपूर्ण भारत के विकास के लिए एक मजबूत घोषणा पत्र पेश किया है। कांग्रेस की गरीबों को 72 हजार देने की घोषणा सरकार में आते ही शुरू होगी, जिससे देश से गरीबी दूर होगी।
राहुल गांधी अमेठी के सच्चे हितैषी हैं। भाजपा ने हमेशा समाज में भेदभाव फैलाने की राजनीति की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल गुप्ता ने की।इसी क्रम में भाजपा सेक्टर प्रभारी रहे दिलीप सिंह चौहान ने साथियो संग कांग्रेस में शामिल हुए।यात्रा में मो नईम,कृपा शंकर सिंह,रमन सोलंकी,रमाकांत तिवारी,पंकज,अतुल,रवींद्र तिवारी,रामसजीवन यादव, गुरुशरण यादव,सुरेश यादव,नरेंद्र,
सर्वेश,विजय सिंह,मुस्तकीम अहमद,मोहित गुप्ता,रामभवन यादव आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ