अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपुर्ण ढंग से लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स में जनपद के समस्त थानों से एकत्रित पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा सम्बोधित कर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने तथा अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए विधिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया ।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अनुराग आर्य ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त विभिन्न निर्देशों आदेशों को भलि-भांति अवगत कराते हुये अनुशासित रहकर चुनाव कराने हेतु निर्देश दिया । चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी विशेष द्वारा दी गयी उपहार स्वीकार न करने तथा निष्पक्ष रहकर निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने हेतु भी निर्देशित किया गया । चेतावनी भी दी गयी कि यदि किसी कर्मी की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी चुनाव अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज कुमार यादव, प्रभारी चुनाव सेल विरेन्द्र कुमार सिंह , प्रतिसार निरीक्षक देवीदयाल, पी0आर0ओ0 पु0अ0 गुरुसेन सिंह के अलावा तमाम पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ