अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ! रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई थाना अंतर्गत पूरे सुखनन्दन मजरे बड़ेला गांव की बेवा राम संवारी पत्नी बंशीलाल की पुश्तैनी जमीन का बटवारा लगभग 36 वर्ष पूर्व में हुआ था,संवारी देवी के पति वंशीलाल की मृत्यु के बाद बेवा संवारी देवी गरीबी से उभर नही पाई जिससे अपनी बटवारे की पुश्तैनी जमीन पर निर्माण नही करा सकी।
उस जमीन पर उसी गांव निवासी पट्टीदार माताफेर पुत्रगणो ने बेवा की नींव भरी जमीन पर दबंगई के बल पर निर्माण कर रहें है।जब संवारी देवी ने इसका विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गए।जब इसकी सूचना बेवा संवारी देवी ने डायल 100 को दी तो डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुँच कर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया।परन्तु विपक्षीगण थाने को अपने प्रभाव में कर लिया।और पुनः निर्माण करने पर आमादा है।
विपक्षी के द्वारा मना करने पर गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ाया जो भाग कर किसी तरह जान बचाई परन्तु उसकी सास सुंदरा भाग नही पाई जिसको विपक्षीगणो ने लात मुक़ा थप्पड़ व डंडे से पिटाई कर दी जिससे सुंदरा को काफी चोट आई है।विपक्षी के प्रभाव की वजह से मवई थाने में बेवा संवारी देवी की रिपोर्ट दर्ज नही की गई।पीड़ित इसकी शिकायत रूदौली एसडीएम से भी की परन्तु पीड़ित को कही से न्याय नही मिल सका।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ