Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यात्रियों से खचाखच भरी वातानुकूलित बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी







अखिलेश्वर तिवारी/प्रदीप पांडे
पुलिसकर्मियों ने मामूली घायलों को मौके पर ही क्या मरहम पट्टी आदि दवाइयां
बलरामपुर गोंडा ।। जनपद गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र में आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब लखनऊ से बढ़नी जा रही वातानुकूलित बस जनरथ उतरौला गोंडा मार्ग पर कोनिया बनकट के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई ।



 बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है । घटना के समय बस में 70 लोग सवार थे जिसमें से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अन्य लोगों को मामूली चोटे आई है । सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने बस में फंसे लोगों को पहले बाहर निकाला । गंभीर घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया तथा मामूली घायलों का फर्स्ट एड मौके पर ही किया । घायलों में बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील पर तैनात रजिस्ट्रार नरेंद्र सिंह भी शामिल हैं वह अपने परिवार के साथ लखनऊ से उतरौला आ रहे थे ।

                     

जानकारी के अनुसार थाना धानेपुर डायल 100 की पीआरबी 0867 के टीम के सदस्य सीपी डी एन सिंह प्रभारी एसीपी जयराम यादव चालक एचजी राम ललन तिवारी को डायल 100 पर इवेंट नंबर 0 152 समय 12:25 आधी रात  को 8 अप्रैल को कॉलर सतीश चंद्र पांडे पुत्र बाबूलाल पांडे निवासी बरेली थाना उतरौला जनपद बलरामपुर जो अवध डिपो की गाड़ी संख्या यूपी 33 ए टी 5708 जनरथ बस जो लखनऊ से बढ़नी को जा रही थी उसमें सवार थे ।
मामूली घायलों का प्राथमिक उपचार करते पुलिस कर्मी 
उन्होंने 100 नंबर पर फोन करके बताया कि कोनिया बनकट के पास जनरथ बस अनियंत्रित होकर पलट गई है इस बस में 70 से अधिक यात्री है । हम सब लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं कोई सहयोग में नहीं है । रात का समय है हमें पुलिस की सख्त जरूरत है । इस सूचना को अत्यंत ही गंभीरता पूर्वक लेते हुए पीआरबी 0 867 की टीम मात्र 5 मिनट के समय लेते हुए अत्यंत ही तीव्र गति से मौके पर पहुंची तो देखा कि बस खाई में गिरी हुई है लोग फंसे हुए हैं । डायल 100 के सीपी डी एन सिंह ने बताया कि स्थिति को गंभीरता को देखते हुए शीशे को तोड़ कर बस में फंसे करीब 70 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया । 



लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं तत्काल में ही डायल 100 के फर्स्ट एड किट के द्वारा कटे-फटे जगहों पर मरहम लगाया गया है और पट्टी बांधा गया है जिन लोगों को काफी दर्द हो रहा है उनको दवा भी उपलब्ध कराया गया। एंबुलेंस फोन करके बुलवा लिया गया । लोगों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धानेपुर इलाज हेतु भिजवा दिया गया।
प्राथमिक उपचार करते पुलिस कर्मी
प्रसन्नता वाली बात यह है कि जनहानि कोई नहीं हुई है सब लोग सुरक्षित हैं । घायलों में प्रमुख रूप से कमरुद्दीन महबूब अली बलरामपुर से नरेंद्र सिंह रजिस्टार जो अपने बच्चों के साथ लखनऊ गए हुए थे घायल हो गए हैं । तेज बहादुर शिव बहादुर मीना कुमारी सुनार दीपक सुनार गणेश भादू सोनार क्यों आर्मी के जवान सिपाही टॉप थापा नेपाल के रहने वाले हैं घायल हो गए हैं । इसके अतिरिक्त सिद्धार्थनगर के चंद्रभान चौहान आदि करीब 70 लोग गाड़ी में सवार थे। डायल 100 के सीपी डीएन सिंह के द्वारा घायलों के मरहम पट्टी एवं दवा के वितरण से घायल लोगों का दिल जीत लिया लोगों ने कहा कि हमने अपने जीवन में पुलिस के इंसानियत मानवता एवं मित्र पुलिस इस रूप को जीवन में नहीं देखा था।
 रजिस्टार बलरामपुर श्री नरेंद्र सिंह ने खुले शब्दों में डायल 100 की टीम के सी पी डी एन सिंह एवं उनके सहयोगियों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया और कहा कि पुलिस के मानवता पूर्ण व्यवहार एवं मित्र पुलिस की भूमिका को देख कर मैं हर्षित हूं और मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं ऐसे लोगों के बीच में हूं । 




वहीं डायल 100 की टीम को मदद करते देखकर ग्रामीण जिसमें प्रमुख रूप से बरसाती पुत्र जुम्मन हजरत अली जिनके घर के सामने दुर्घटना घटित हुआ है। इसके अतिरिक्त सुरेश वर्मा आलोक वर्मा बृजेश वर्मा अमर नाथ वर्मा अनिल वर्मा आशीष वर्मा राम मूरत शर्मा राम भवन वर्मा कर्ता राम वर्मा निवासी कोनिया बनकट के स्थानीय लोग डायल 100 पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घायलों को बाहर निकलवाने मे एवं मदद करने में  आगे आए बस में फंसे लोग जब सुरक्षित बाहर निकल गए तो सब लोगों ने एकजुट होकर कहा कि हम लोगों ने आज पुलिस के रूप में भगवान का दर्शन कर लिया और सभी लोगों ने खुले दिल से  डायल 100 के डीएन सिंह एवं उनके सहयोगियों को धन्यवाद दिया एवं जमकर प्रशंसा किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे