Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को बखिरा पुलिस ने किया गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। चुनाव आयोग के द्वारा तिथियों की घोषणा के बाद प्रदेश में भी कानून व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। इसी बाबत जनपद में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा भी अपने अधीनस्थ सभी थानों में कानून व्यवस्था के मजबूती पर पूरी तरह से बल दिया जा रहा है। इस बाबत इनके मातहत थाना प्रभारी द्वारा भी अपने कर्तव्य को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इसीक्रम में आज बखिरा थानाध्यक्ष सुधीर सिंह की अगुवाई में बखिरा पुलिस ने एक व्यक्ति सुनील कुमार पुत्र संतराम निवासी ग्राम मोहनापुर थाना पुरंदरपुर जनपद महराजगंज को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बखिरा थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवाही को किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे