Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी से भी बड़े फेंकू हैं गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन : पंडित सिंह







गोण्डा सांसद के क्षेत्र में गरजे सपा प्रत्याशी, बोल- चुनाव में जनता लेगी हिसाब
ए. आर. उस्मानी / संजय यादव
गौरा चौकी, गोण्डा। रविवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दीन दयाल इंटर कॉलेज निपनिया गौराचौकी में किया गया। राेड शो के माध्यम से लोकसभा उम्मीदवार पूर्व मंत्री पंडित सिंह इस सम्मेलन में पहुँचे। जगह- जगह कार्यकताआें द्वारा उनका स्वागत किया गया। अमवा जंगल में अरविंद यादव सदस्य जिला पंचायत, संजय विद्यार्थी, पहलवान तिवारी, विक्की मिश्रा, विजय यादव, अशोक सिंह, अनिल पाण्डेय, कुफ़ेल अहमद, मुलायम यादव, जितेन्द्र यादव के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
      



जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने कहा कि सपा और बसपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुझे पता चला है कि हमारे कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा है। सत्ता में आने दो, चुन चुन के बदला लूंगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पर जोरदार हमला बोला। कहा कि विकास के लिए आने वाला धन वापस करने वाले विकास की बात करते हैं। 


यह मोदी से भी बड़े फेंकू हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता को ठगा गया है तथा 15 लाख सब के खाते में देने का वादा कर अपनी बातों से मुकर गए। देश में अराजकता एवं बेरोजगारी निरंतर रूप से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आउटसोर्सिंग से नौकरी बांटते हैं, लेकिन वहीं से सेंट्रलाइज करके बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जनपद स्तर पर छोटी कंपनियां - बेरोजगार हो गयी हैं। देश को बांटने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया है।
     


पंडित सिंह ने कहा कि गौरा विधानसभा में ब्राह्मणाें काे क्षेत्रीय विधायक द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाते हुए अपमानित किया जा रहा है।
गोंडा सांसद जनता की बात नहीं सुनते। वह स्विच ऑफ सांसद हैं। पंडित सिंह ने कहा कि गोंडा सांसद को जो वोट करेगा, तो उन्हीं के पार्टी का विधायक उस कार्यकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसा देगा और कीर्तिवर्धन मूकदर्शक बनकर देखते रहेंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि पंडित सिंह यहां विकास करने आए हैं और विकास ही करेंगे।



 हमारी मोबाइल जनता के लिए 24 घंटे हमेशा ऑन रहती है। कोई भी व्यक्ति मुझसे कभी भी बात कर सकता है। हम स्विच ऑफ राजनेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं गोंडा का विकास करूंगा तथा नौजवानाें-बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाऊंगा और किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करुंगा।
     


इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा नेता पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राम बिशुन आजाद, ओंकार पटेल, अब्दुल कलाम मलिक, चंद किशोर पाठक, पवन तिवारी, मोहम्मद इस्माइल, जटा शंकर पांडेय, अनिल पांडेय, अखिलेश पांडेय, संजय विद्यार्थी, डिम्पल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल सलाम, अरविन्द यादव, पहलवान तिवारी, विक्की मिश्रा, विजय यादव, दिनेश यादव, सुशीला गौतम, अमर यादव, दिनेश यादव, मुलायम यादव, अशोक सिंह, अवधेश वर्मा, मोहम्मद हसन, राममूर्ति वर्मा, राकेश सिंह आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे