उप श्रमायुक्त ने अलावल शाह अकाडमी में आयोजित कार्यक्रम बच्चों को बांटे पुरस्कार
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। अभिभावक बच्चों को अवश्य शिक्षित करें।शिक्षा अमूल्य हीरा है। सच्ची लगन से कार्य किया जाए, तो कोई कार्य मुश्किल नहीं होता है। ये बातें अलावल शाह एकाडमी देवरिया अलावल स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल शमीम अख्तर अंसारी ने कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र को समृद्धशाली बना सकता है। सच्ची लगन एवं मेहनत हमेशा प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। बताते चलें कि अलावल शाह एकाडमी देवरिया अलावल विद्यालय में विगत 24 मार्च को बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के दो दर्जन विद्यालयों के करीब 316 छात्र शामिल हुए थे जिसमें 16 छात्र सफल हुए।
उन्हीं सफल प्रतिभागी छात्रों को आज उक्त श्रमायुक्त द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। इसमेें प्राइमरी श्रेणी में प्रथम आशुतोष को साइकिल, अमरदीप तिवारी द्वितीय को पंखा, अहमद रजा को वाटर कूलर, जूनियर श्रेणी में महजद खान प्रथम, सबीना को द्वितीय, पेशकार कनौजिया को तृतीय श्रेणी का पुरस्कार मिला।
सीनियर श्रेणी में फरजाना तरन्नुम प्रथम, नौशाद द्वितीय व राहुल वर्मा को श्रमायुक्त ने पुरस्कार देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि तफजुल खान मंडलीय अकाउंटेन पावर कारपोरेशन बहराइच ने बच्चों को प्रतिभा खोज परीक्षा में सम्मिलित होकर जहां अपने ज्ञान को बढ़ाया है वहीं सफल छात्रों ने अपने माता-पिता व क्षेत्र तथा देश का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुराने पाक की तिलावत से हुआ। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों के लिए बच्चों ने स्वागत गीत व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर की शान हैं बेटियां, नन्हीं छात्रा अंजुम ने कहा एक मीठी मुस्कान है बेटी, घर घर की शान है बेटी, बेटी से नफरत मत करो कोई, क्योंकि तुम्हारी मां भी थी किसी की बेटी, विद्यालय की छात्रा बिलकिस बानो ने पुलवामा हमले पर तीखी शैली में शेर पढा,
कश्मीर की घाटी पर अब फूल जाएगा, जब एक एक आतंकवादी का सर धड़ से अलग हो जाएगा।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक जाकिर हुसैन खान, प्रधान प्रतिनिधि मेराज खान, इंजीनियर शमीम खान, सलाहुद्दीन खान, शिक्षक रवि प्रकाश तिवारी व शिक्षक शमीम खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिका व अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ