ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। करनैलगंज नगर के यतीमखाना चौराहे पर एक ट्रक की चपेट में आकर मांं-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोटर साइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार की शाम कटरा बाजार की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक 5 वर्षीय बालिका समेत उसकी मां की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला नगर करनैलगंज के यतीम खाना चौराहे का है, जहां रविवार की शाम कटरा बाजार की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 41 एटी 6132 की चपेट में आने से बाइक सवार भैरवनाथ पुरवा मोहल्ला निवासी मोहम्मद उबैस गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी भाभी गजाला पत्नी कारी रईश (45 वर्ष) व भतीजी निदा फातिमा (5 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा शव व ट्रक को कब्जे में ले लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ