Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पोलियो उन्मूलन के साथ मतदान के लिए किया गया जागरूक





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ  | पर्यावरण सेना ने ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत रैली निकाल कर मतदान एवं जल संरक्षण के लिए किया जागरुक किया | पोलियो बूथ के दिन पर्यावरण सेना ने ग्रामीणों को 'दो बूँद जिंदगी की' के साथ एक वोट देश के लिए मतदान अवश्य करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया।



पर्यावरण सेना के बैनर तले ग्रामीण महिलाओं ने 12 मई को वोट अवश्य देने हेतु रैली निकाल कर वोट का महत्व समझाते हुए जागरूक किया।कार्यक्रम में मौजूद पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन  अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि आपका वोट देश की ताकत है।हमें आगामी चुनाव में 12 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना होगा।




हमारे एक वोट पर देश का भविष्य निर्भर है।उन्होंने पोलियो मुक्ति के साथ ही अपने वोट से देश की मजबूती के लिए लोगों को प्रेरित किया।इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरोज देवी, आशा उषा देवी, कांति देवी, निर्मला देवी, शोभा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे