सुनील उपाध्याय
बस्ती। मिशन 2019 को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कप्तानगंज में विजय लक्ष्य युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, उन्होंने कहा की आज आप पूछोगे की बीजेपी का प्रधानमंत्री कौन तो कहेंगे नरेन्द्र मोदी लेकिन आप कहोगे की विपक्ष का प्रधानमंत्री कौन आप बंगाल में जाओगे तो कहेंगे ममता देवी, आप महाराष्ट्र में जाओगे तो कहेंगे शरद पवार, तमिलनाडु में जाएगे तो कहेगे स्टालीन, आंध्रप्रदेश में जाएंगे तो कहेंगे चन्द्र बाबू नायडू, विपक्ष में प्रधानमंत्रियों की होड़ और प्रदर्शनी लगी है,
न नौ मन तेल होइ हैं न राधा नचिहैं, सपा 38 सीटों पर लड़ रही है लेकिन जो इन का घोषणा पत्र निकला है वो कहते हैं हम फलानी रेजिमेंट बना देंगे, हम कश्मीर में जा कर राष्ट्रद्रोह की धारा समाप्त कर देंगे, और बोलते हैं की वहां जो 370 धारा लगी हुई है उस को हटने नहीं देंगे मजबूत कर देंगें, अरे मेंरे भाई 38 सीटों पर लड़ रहे हो पिछली बार तो खानदान तक सीमित रह गए थे, चार सीटें आई थी और कांग्रेस में तो मम्मी जी और बेटा जी तक आए थे और पहली बार लोगों ने देखा था की उत्तर प्रदेश में हाथी ने अण्डा दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ