Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साथ साथ कार्यक्रम में चार परिवार एक दूसरे से जुड़े






आलोक बर्नवाल 
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर चलाये जा रहे साथ साथ कार्यक्रम के द्वारा चार परिवारों को एक किया गया।



आज रविवार को महिला थानाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह द्वारा चार परिवार को खुशी खुशी आपसी समझौते से एक दूसरे के साथ रहने को राजी किया गया। बताते चले कि आये दिन किसी न किसी परिवार में छोटे छोटे आपसी विवाद पर पति पत्नी अलग होने का निर्णय कर लेते है और कोर्ट आदि जाने का निर्णय जल्दबाजी में कर लेते है। 



जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर साथ साथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य टूटते परिवार को आपसी सहमति से एक करना है। इसीक्रम में आज महिला थाना पर स्थापित परिवार परामर्श केंद्र पर महिला थानाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफ़ातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में कुल चार मामले आये थे। जिनमे सभी परिवारों के बीच समझा बुझाकर साथ रहने को राजी किया गया।



 इसी क्रम में जिम्मेदारों द्वारा आज साथ साथ कार्यक्रम(टूटते परिवार को जोड़ने की पहल)के द्वारा श्रीमती मुनक्का देवी पुत्री महेश साकिन रामपुर रेवटी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष सतेन्द्र पुत्र परदेशी साकिन डेहुलिया थाना कोतवाली खलीलाबाद,  दूसरा मामला श्रीमती सीमा पत्नी विनोद साकिन बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद  संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष विनोद कुमार पुत्र महगूराम साकिन बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद, तीसरा मामला श्रीमती सीमा पत्नी मोहन साकिन बगहिया  थाना कोतवाली खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष मोहन पुत्र रघुराम साकिन बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद एवं चौथा मामला श्रीमती सोनी पत्नी राजू साकिन अठलोहिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष राजू पुत्र अखिलेश शर्मा साकिन अठलोहिया थाना बखिरा के मामले में सभी को थानाध्यक्ष के द्वारा आपस में सुलह समझौता करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे