Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मछली पकड़ने घर से गए व्यक्ति की डूबकर हुई मृत्यु





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बखिरा थाना अंतर्गत ग्रामपंचायत भेडौरा पिकौरा के निवासी 55 वर्षीय रामजीत पुत्र छोटकुन निषाद द्वारा गुलरियहवा घाट पर मछली पकड़ने गयें थे। इसी मछली पकड़ने के दौरान व्यक्ति का नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। इस बाबत ग्रामीणों का कहना है कि कल शाम घर पर अपनी पत्नी इन्द्रावती से बताया था कि मैं मछली पकड़ने के लिए नदी पर जा रहा हूँ। काफी समय के बाद जब रात्रि हुई तो लेकिन पति घर पर नहीं आया।



मृतक के पत्नी ने अपने पास पड़ोस के लोगों बताया कि हमारे पति अभी तक घर नहीं आये है। जिस बाबत ग्रामीणों द्वारा नदी पर जा कर रात्रि में काफी खोज बीन किया गया लेकिन व्यक्ति का पता नहीं चला। इसके बाद सुबह होने पर पुनः नदी तट पर ग्रामीण गये और लाश को नदी में तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस लाश को नदी से निकलवा कर पहचान करवाई गई तो इसकी पहचान रामजीत के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान के समकक्ष लाश को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक रामजीत की सूचना पाकर पत्नी इन्द्रावती का रो रो कर बुरा हाल हो गया। 



वहीं अब इस मां का 18 वर्षीय पुत्र ही घर की जिम्मेदारी निर्वहन करेगा। जबकि दुसरा बेटा 7 वर्षीय राजकपूर की उम्र अभी काफी छोटी है। मृतक की पत्नी इंद्रावती निषाद दिव्यांग भी है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान सरौवा राजू ऊर्फ राजेश्वर चौधरी मौके पर पहुँच कर उन्होंने पीडित परिवार को शासन से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे