Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अलग अलग मामलो में पांच को भेजा जेल





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अपराध तथा अपराध करने वालो पर शामत आ गई है। जनपद के समस्त थानों क्षेत्रो में हर अपराधियों पर पुलिस की नजर मजबूत हो गई है। जिससे अवैध शराब सहित अनेको ग़ैरकानूनी धंधों पर काफी चोट पहुचाई जा रही है।



 इसीक्रम में आज रविवार को मेंहदावल थानांतर्गत एस ओ कपिलमुनि सिंह की अगुवाई में 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त रघुवर पुत्र दुलारे निवासी ग्रामपंचायत बेलवा थाना मेंहदावल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।



 जिसपर अभियुक्त पर मेंहदावल पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। लोकसभा चुनाव के बाबत थाना क्षेत्र में शांतिव्यवस्था को बेहतर ढंग से पूर्ण करवाने में भी शांति में खलल डालने वाले अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। आज रविवार को इसीक्रम में रविवार को एसओ कपिलमुनि सिंह के निर्देशन में मेंहदावल पुलिस ने शान्तिभंग की धारा 151/107/116 में चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे