Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तहसीलदार ने बेलहर ब्लॉक के अनेको बूथों का किया निरीक्षण






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। चुनाव आयोग के द्वारा जबसे चुनाव की घोषणा किया तब से प्रशासन भी बूथ पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का  जायजा ले रहा है। इसीकड़ी में आज रविवार को बेलहरकलां विकास खंड क्षेत्र के अनेको बूथों में उपलब्ध सुविधाओं एवं उसके कमियो के बाबत निरीक्षण किया गया। मेंहदावल तहसीलदार प्रियंका चौधरी के बूथों के निरीक्षण के क्रम में ग्राम अमरडोभा के प्राथमिक विद्यालय पर स्थित बूथ सहित ब्लॉक क्षेत्र अनेको बूथों का जायजा लिया गया। 




 उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के कैंपस में बिजली, पानी शौचालय व रैम्प को देखा और कहा कि बूथ तो बेहतर स्थिति में है और इनके द्वारा इसपर खुशी भी जाहिर किया गया। आज रविवार को तहसीलदार ने प्राथमिक विद्यालय पडियां, प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया, प्राथमिक विद्यालय लोहरौली  शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय भगौसा, प्राथमिक विद्यालय भेलखर्ग कलां, प्राथमिक विद्यालय बेलवासेंगर, प्राथमिक विद्यालय पिपरा प्रथम आदि बूथों को का जायजा लिया गया। 



इस दौरान ग्राम प्रधान आल्हा, दिनेश कुमार, हरि प्रताप सिंह, डिंपल सिंह, फूलचंद यादव, राधेश्याम यादव, बनारसी चौधरी, बीएलओ रीता देवी, मीरा सिंह, व्यंजना देवी, सरोज देवी, मधु सिंह आदि सभी बीएलओ अपने -अपने बूथों पर मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे