देश का निज़ाम व् माहौल बदलने का समय आ गया है:रुश्दी मिया
अमर जीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। पांच साल बड़ी मुश्किलों में बीता है अब समय आ गया है देश के निज़ाम व् माहौल बदलने का यह बातें रुदौली मे आयोजित महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां ने कही।उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों को देश में किस तरह का माहौल व् निज़ाम चाहिए।जैसा माहौल इस समय देश में है वैसा कभी नहीं रहा।ऐसा माहौल की 14 व् 17 साल के लड़कों को पुलिस घर से घसीट कर पीट कर बंद करदे।
किसान को भीड़ घेर कर मार डाले और कोई बचाने न आवे।दलित को नंगा कर पीटा जाता है उसकी वीडियो बनाकर वायरल की जाती है।इस पांच साल में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि दलित समाज के व्यक्ति को सिर्फ मूंछे रखने पर पेशाब पिला दिया जाये।आप कैसा माहौल व् निज़ाम चाहते है।उन्होंने कहा कि एक एक सीट कीमती है इसलिए सभी आपसी लड़ाई भूल कर देश के निर्माण व् देश में अछ्छे माहौल व् निज़ाम के लिए गठबंधन के प्रत्याशी आनंद सेन यादव को जिताये।सममेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अम्बेडकर नगर के प्रभारी फ़ैज़ाबाद राम मूर्ति वर्मा ने कहा कि फ़ैज़ाबाद अयोध्या की धरती इतिहासिक धरती है यहाँ से फ़िरक़ा परस्त ताकतों को नेस्त नाबूद करने के लिए यह महागठबंधन हुआ है।
गठबंधन के प्रत्याशी आनंदसेन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश,संविधान,लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिये है 2014 चुनाव के बाद बनी भाजपा की सरकार ने आम जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है जिसमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग ठगा गया है।उन्होंने कहा कि यह कोई एक व्यक्ति विशेष,एक पार्टी या गठबन्धन की लड़ाई नहीं है यह लड़ाई देश के हित की है देश के प्रत्येक नागरिक की है तथा पिछड़े वर्ग के मसीहा डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखे गये संविधान को बचाने के साथ-साथ आरक्षण को बचाने और बढ़ाने की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि एक पिछड़े समाज के मुख्यमंत्री ने जब मुख्यमंत्री आवास खाली किया तो उसे भाजपाइयों द्वारा गंगाजल से धुलवाकर साफ कराया गया ये भाजपा की पिछड़ों के प्रति सोच एवं उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है।
श्री सेन ने कहा कि आज किसानों को अगर कोई कृषि यंत्र खरीदना है तो उसे 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज देना पडता है वही हीरे का व्यापारी सिर्फ 0.5% चार्ज में फुरसत पा जाता है।इसलिए यह सरकार सिर्फ किसान और निचले तबके की विरोधी है न कि बड़े वर्ग के लोगों की उन्होंने यह भी कहा कि आप लोगों द्वारा आगे यदि किसी पिछड़े या दलित वर्ग के व्यक्ति को जिताकर मुख्यमंत्री बनाकर भेजा जाएगा तो हम लोग मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल के बजाय दूध से धोकर साफ करेंगे।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बसपा के फैजाबाद जोन मण्डल इंचार्ज पवन कुमार गौतम ने भाजपा व आरएसएस के आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग देशभक्ति का झूठा सर्टिफिकेट बनाते हुए बाॅंट रहे हैं।साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ सपा-बसपा व रालोद का गठबन्धन प्रदेश में नम्बर वन रहेगा।
गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ जो लड़ाई स्व. मित्रसेन यादव बाबू जी ने शुरू की थी।उसे हम जारी रखेंगे।उन्होंने कहा कि गठबन्धन फिरका परस्त ताकतों को मुॅंहतोड़ जवाब देगा और पूरे प्रदेश में गठबन्धन का परचम फहरेगा।पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश व् देश को बर्बाद कर दिया है इनके सारे वादे झूठे साबित हुए हैं।जनता के अच्छे दिन नहीं आये भाजपा वालो के अच्छे दिन आ गए।समाजवादी पार्टी वादों पर खरा उतरने वाली पार्टी है।पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि भाजपा देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है जिससे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है।
पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि जिनका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है वे सत्ता हासिल कर देशभक्ति की बात करते हैं।रालोद के प्रदेश महासचिव विश्ववेशरनाथ मिश्रा सुड्डू व बसपा के देवीपाटन बस्ती फैजाबाद मण्डल के सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल ने कहा कि कहा कि यह चुनाव देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा व बचाने का चुनाव है।
सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द और रालोद जिलाध्यक्ष चैधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, नौजवानों के लिये नौकरी, शिक्षा, विकास की कोई चर्चा नहीं करती केवल मन्दिर-मस्जिद के नाम पर देश का माहौल खराब करने का काम करती है।फैजाबाद मण्डल प्रभारी कृष्ण कुमार पासी व ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि मोदी के शासन में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है जिसका सबसे ज्यादा फायदा देश के पूॅंजीपतियों का हुआ है।रूदौली के बसपा के नेता गयाशंकर निषाद ने कहा कि आज 85 प्रतिशत और 15 प्रतिशत वालों के बीच चुनाव है इसलिए गठबंधन यह चुनाव पहले ही जीत चुका है सिर्फ 23 मई को परिणाम आना बाकी है।
सम्मेलन में सपा युवा नेता मो आरिफ मो अली व बसपा लोकदल के तमाम नेताओं के अलावा हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपील की
लोकसभा चुवान को लेकर महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मे रुदौली के बहुचर्चित भवन इरशाद मंजिल मे आयोजित सम्मेलन मे सपा बसपा व रालोद के स्थानीय नेताओ प्रत्याशी को जिताने की अपील की।साथ ही इस सम्मेलन मे आए ग्रामीणो को बैठने को न मिलने बहुत से लोग सम्मेलन छोड़कर बीच मे चले गए।जो लोगो मे चर्चा का विषय बना है वही कुछ चहेते चाटुकारिता करने वाले
लोग मंच के करीब सेल्फी व फोटो लेते नजर आए । बाता दें कि पूर्व मे निर्धारित सम्मेलन को लेकर हुजूम तो जमा होने लगा लेकिन वहा की व्यवस्थांए देख लोगों का मन विचलित हो गया लोग वहां से मायूस होकर लौटते नजर आए पूर्व विधायक व सपा प्रवक्ता द्वारा आयोजित महागठबन्धन का सम्मेलन पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं यह भी चर्चा थी कि जनपद के सामान्य वर्ग से जुडे पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच पर नजर नही आए जो सम्मेलन मे सवालिया निशान खडा करता है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ