Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फांसी के फन्दे से लटकता हुआ मिला विवाहिता का शव





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।मवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मत्था नेवादा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मवई कोतवाल विनोद कुमार व् बाबा बाजार चौकी प्रभारी सजंय सिंह ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।


मत्था नेवादा गांव निवासी राम शंकर के छोटे भाई विजय की पत्नी को रात में प्रसव पीड़ा हुई।तो घर के सभी लोग वाहन की व्यवस्था कर उसकी डिलेवरी कराने के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली चले गये थे। राम शंकर का छोटा भाई अजय और राम शंकर की पत्नी रेखा ही घर में थे।सुबह अजय भी बकरी चराने चला गया।जब वह वापस घर आया और भाभी रेखा को खाना निकालने के लिए आवाज दी।तो अंदर से कोई जवाब नही आया।इस पर वह कमरे के अंदर गया तो ।देखा तो कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के फंदे से भाभी रेखा(19) पत्नी राम शंकर का शव झूल रहा था।वह रोता बिलखता हुआ बाहर आया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।


पड़ोसियों ने तत्काल इसकी जानकारी मृतका के पति सहित अन्य परिवारीजनों को दी।मौत की सूचना मिलते ही पति राम शंकर भाई विजय सहित घर के अन्य लोग भी घर पहुंच गये।इस घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया।
कोतवाल मवई विनोद कुमार ने बताया कि शव को शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह की जानकारी हो पायेगी।उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले कोई तहरीर नही प्राप्त हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे