Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपराध निरोधक समिति चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान






अखिलेश्वर तिवारी/अंकुर गर्ग
गोण्डा ।। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अधिकारियों संग जिला अपराध निरोधक समिति भी जागरुकता अभियान चलाकर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में आगामी 6 मई को मतदान करने की अपील करेगी l 

                   


 जानकारी के अनुसार नगर के बहराइच रोड पर स्थित समिति कार्यालय पर करागार बंदी जीवन पत्रिका एंव जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रदेश प्रमुख अंगद सिंह ने समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि लोकसभा चुनावो मे मतदाताओ को जागरूक करने के लिये समिति पूरे प्रदेश में जागरुकता अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित कर रही है l व अपने मतो का पूर्ण उपयोग करने की अपील की व लोगो जागरूक करने के लिए पदाधिकारीयो को आदेशित किया,  बैठक मे अपराध निरोधक समिति के मण्डल इकाई व जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारीगण के उपस्थिति मे उ०प्र०  ब्यूरो चीफ अंगद सिंह  ने  कहा की अगर पुलिस व समिति के साथ-साथ आम नागरिक भी अगर अनुशासन व स्वच्छता के साथ मे रहे तो गोण्डा जनपद उत्तर प्रदेश का अव्वल जनपद होगा व सुन्दर वातावरण बनेगा l



 बैठक मे समिति व कारागार बंदी जीवन पत्रिका के पदाधिकारी व विविध सलाहकार विजय सिंह , मण्डल प्रभाऱी सचिव जेल रिपोर्टर मोहम्मद साबिर खान, जिला  उपाध्यक्ष चीफ ब्यूरो, देवीपाटन मंडल, शिवकुमार शर्मा ,  विकास कुमार सोनी (क्राइम रिपोर्ट देवीपाटन मण्डल ) विजेन्द्र कुमार त्रिपाठी(जिला सचिव संवाददाता. ) ,मनीष शुकला ,पप्पू प्रजापति ,  दीपेन्द्र मिश्रा , उमेश शर्मा , विजय प्रजापति , आकाश कुमार सोनी , इसरार अहमद, अभय सिंह , आनन्द पाठक समेत तमाम लोग उपस्थित रहे l
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे