दिल्ली :- (अनीता गुलेरिया) द्वारका के पास गोयला-डेयरी रोड श्याम विहार के मुख्य-पार्क मे कल अंतरराष्ट्रीय-स्वास्थ्य दिवस उपलक्ष चमत्कारिक-योग संग्राम योगाचार्य-गुरु गोविंद बिष्ट जी के योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेते हुए जिसमें बच्चों,महिलाओं, पुरुषों ने म्यूजिक की धुन पर कई तरह के योग के अलावा कपाल ,अलोम-विलोम इत्यादि योगासन करते हुए एक अलग तरह की शक्ति और ताजगी का एहसास किया ।
नेत्रहीन-संस्था के अलावा और संस्थाओं से आए दिव्यांग-लोगों ने भी योगासन का लाभ लिया । योगाचार्य-गुरु ने स्वास्थ्य-दिवस पर देश को बधाई देते हुए मीडिया-समक्ष योगाचार्य मे अपनी 30 वर्षीय गतिविधियों से अवगत करवाते हुए कहा, यदि हमें देश को रोग-मुक्त बनाना है, तो अपने स्वस्थ-जीवन हेतु दिन में कुछ समय योगा-क्रिया के लिए जरुर निकालना चाहिए ।
योग शिविर-समाप्ति उपरांत आराधक-श्री योगाचार्य और सभी लोगों ने एक साथ मिलकर *धरा-स्वच्छ, तो हम-स्वस्थ * संकल्प लेते हुए पर्यावरण स्वच्छता पर काम करने का दृढ़-संकल्प लेते हुए सब लोगो के स्वास्थ्य की मंगल-कामना करते हुए शिविर में आने के लिए सभी का धन्यवाद किया ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ