सुनील उपाध्याय
बस्ती । सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि 72000, 16448, 41556 एवं 12460 में नियुक्त शिक्षकों के बकाया भुगतान पुलिस बेरिफिकेशन के बाद करा दिया जायेगा। इसके साथ ही अन्य मांगों को चरणबद्ध ढंग से प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा।
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने 6 सूत्रीय ज्ञापन देते हुये बताया कि 72000, 16448, 41556 एवं 12460 में नियुक्त शिक्षकों का बकाया भुगतान लम्बित है। अंग्रेजी माध्यम से चयनित होने वाले विद्यालयों को खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा नियम विरूद्ध मनमाने ढंग से बनाकर प्रस्तुत कर दिया गया है। मांग किया कि इसका व्यवहारिक, नियमानुसार निस्तारण कराया जाय।
सौपे ज्ञापन में 68500 के सापेक्ष पुर्न मूल्यांकन के आधार पर नियुक्त अध्यापकों का सम्बंधित संस्थाओं को सत्यापन भेजकर शीघ्र वेतन भुगतान कराने, 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुये शिक्षकों का पी.एफ. एवं पेंशन सेवा निवृत्ति तिथि तक शासनादेश के अनुसार पेंशन एवं पी.एफ. भुगतान कराने, पदोन्नति हेतु प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठता सूची तैयार कराकर प्रकाशित कराने आदि की मांग शामिल हैं।
बीएसए को ज्ञापन देने वालों में संघ जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, इन्द्रसेन मिश्र, राजकुमार सिंह, चन्द्रभान चौरसिया, सन्तोष शुक्ल, अजय प्रताप चौधरी, कन्हैयालाल भारती, राहुल उपाध्याय, अनूप कुमार, सुरेन्द्र पाठक, अरूण यादव, नेहा पाण्डेय, रश्मि पटेल, नेहा जायसवाल, ज्ञान प्रकाश चौधरी, सुनील कुमार, संदीप, शिवचरन, प्रतिभा, अनूप चौधरी, मुकेश चौधरी, अभिषेक शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, निशान्त मिश्र, मुकेश कुमार, राममणि के साथ ही अनेक शिक्षक, संघ पदाधिकारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ