Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बच्चों ने नववर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को किया जागरूक





सुनील उपाध्याय 
बस्ती। नववर्ष के अवसर पर रविवार की शाम स्वरा रॉक एक सांस्कृतिक मंच के बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने गायन व नृत्य से ऐसा रंग जमाया कि उपस्थित लोग झूम उठे। देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार, मतदान की अपील, दुर्गा स्तुति व सामाजिक संदेश देने वाले कार्यक्रम से आकर्षण का केंद्र रहे।



सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के परिसर में आयोजित इस समूह की बच्चों ने सबसे पहले यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य के साथ सामूहिक यज्ञ किया। यज्ञ के पश्चात कैलाश नाथ दूबे व अखिलेश दूबे ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में छोटे बड़े सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए धर्म, राष्ट्र आदि से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही, इस प्रतियोगिता में सभी महिलाओं और पुरुषों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 


मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक स्वरा रॉक की अगुवा कात्यायनी दूबे के निर्देशन में हुआ जिस नाटक के माध्यम से राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार व मतदाताओं के मत की सही कीमत का संदेश देते हुये मतदान अवश्य करने की अपील की गयी। बालिका विद्या मन्दिर रामबाग व एस पी चिल्ड्रेन्स एकेडमी के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन कात्यायनी दूबे ने किया। संचालन करते समय कात्यायनी दूबे ने नव सम्वत के उत्सव आयोजन व भारतीय संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की।



कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रबन्धक अभय पाल, स्वरा रॉक के संरक्षक राजेश दूबे, नव सम्वत स्वागत समिति के अखिलेश दूबे, रंजना पाल, अर्चना दूबे, राखी दूबे  द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मेडल देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बच्चों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर गरुणध्वज पांडेय, दुर्गेश दूबे, आलोक शुक्ल, रोहन दूबे, अविनाश त्रिपाठी, आशीष दूबे, आर्या दूबे, पंकज त्रिपाठी, वेदकुमार आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे