कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क
क्राइम जंक्शन संवाददाता
गोण्डा। कैसरगंज भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अलग अलग कई गांवों में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा की। उन्होंने खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर स्थित पिपरा भोधर गांव के पोखरा परिसर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कैसरगंज क्षेत्र के मतदाता टेंशन फ्री हैं और भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है।सांसद श्री सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार को बनने से रोकने के लिए बने मिलावटी गठबन्धन का सफाया होना तय है।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में पाकिस्तान से आकर आतंकवादी यहां होटल पर हमला करके चले जाते थे और यहां की सरकार केवल बातचीत से मामले का समाधान निकालती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अभी हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जवाब शहीदों के तेरहवीं से पहले दे दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की नहीं विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी है।
नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगों को सरकार द्वारा उनके हित में चलायी गयी तमाम उपयोगी योजनाओं का बखान कर पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए मत व समर्थन के लिए अपील की। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने असिधा, बड़ेरिया दरगाही, सुसगवां, भटपी आदि गांवों में भी लोगों से जनसम्पर्क किया। नुक्कड़ सभा में विधायक बावन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, संजीव सिंह, सूरज देवराज, डॉ. दिनेश तिवारी, मंजूर अहमद, सन्तोष गोस्वामी, राज कुमार गोस्वामी, नवनीत तिवारी, अशोक सिंह, भवानी भीख शुक्ल, दीपक पाण्डेय, अरुण शुक्ल, उमेश शुक्ल, द्वारिका गोस्वामी, इंद्रदेव पांडेय, संजीव गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ