" मत करो हरियाली पर प्रहार "
वृक्ष बचाओ,वृक्ष बचाओ
सबको ये समझाना होगा।
बहुत हो चुकी अब मनमानी
पर्यावरण बचाना होगा।।
ताप बढ़ रहा है धरती पर
सूखा पड़ता जाता।
कहीं भू्-क्षरण,कहीं बाढ़,
और कहीं मरुस्थल बनता।
छेड़-छाड़ मत करो
प्रकृति से
ये संदेश सुनाना होगा।
बहुत हो चुकी अब मनमानी
पर्यावरण बचाना होगा।।
वृक्ष हमारे जीवन साथी
सदा हमारा ध्यान रखे।
पीपल,बरगद,नीम,आम सब
औषधियों से भरे पड़े।।
इन्हें काटने वालो सुन लो
बाद बहुत पछताना होगा।
बहुत हो चुकी अब मनमानी
पर्यावरण बचाना होगा।।
ये आक्सीजन की हैं खान
छाया दे,ओजोन बचाएं।
फल देते ,हरियाली देते
वन्य जीव संरक्षण पाएं।।
फैल रहा जो वायु प्रदूषण
इनसे भी टकराना होगा।
बहुत हो चुकी अब मनमानी
पर्यावरण बचाना होगा।।
जन-जन में विश्वास जगाओ।
पौधा लगाओ,वृक्ष बनाओ
नई क्रान्ति हो ,नई चेतना
नव परिवर्तन, नई प्रेरणा
पौधारोपण एक पुण्य है।
मिलकर कदम बढ़ाना होगा।
बहुत हो चुकी अब मनमानी
पर्यावरण बचाना होगा।।
डॉ.शिवानी सिंह "मुस्कान"
प्रवक्ता
राष्टीय पी• जी• कालेज सुजानगंज, जौनपुर (यूपी)


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ