Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार







अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा निर्वाचन 2019 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण मे को0देहात पुलिस ने भारी संख्या मे अवैध तंमचा व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है । 

                 
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया की रात मे प्रभारी नि0 को0देहात सन्तोष कुमार सिंह को मुखविर ने बताया कि बेलवा सुल्तान जोत से होते हुए राप्ती नदी के किनारे कछार मे एक व्यक्ति अक्सर रात्रि मे चोरी छिपे असलहा बनाता है । आज भी अवैध असलहा बनाने का काम कर रहा है । मुखबिर की सूचना पर इस प्र0नि0को0देहात संतोष सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ बेलवा सुल्तानजोत के पास बताए गए स्थान पर पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति आग जलाकर व टार्च की रोशनी मे हथौड़ा से लोहे को पीटता दिखाई दिया जिस का घेराव कर पकड़ लिया गया ।


 गिरफ्तार अभियुक्त ने नाम पता पूछने पर अपना नाम सतीराम पुत्र रामअवध नि0 गोदहना थाना गौरा चौराहा जिला बलरामपुर बताया । गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 निर्मित व 2 अर्द्ध निर्मित तमंचा तथा तमंचा बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुये । कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि काफी पहले से असलहा बना रहा हूँ ,एक असलहा तीन हजार रुपये का बिक जाता है । अपने गांव गोदहना मे बदनाम हो जाने के कारण तुलसीपुर कस्बे मे किराये का घर लेकर दिन मे साधारण लोहार का काम करता हूँ, उसमे उतना पैसा नही मिलता ।


 असलहा बनाना व बेचना जीविका का स्रोत है । गिरफ्तार अभियुक्त सतीराम के विरुद्ध संचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि सतीराम के विरुद्ध गौरा थाने में भी कई आपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं । अभियुक्त के पास से 5 निर्मित तमंचा व 2 अर्धनिर्मित तमंचा, एक आरी ब्लेड व 3 केवल ब्लेड, एक हथौड़ा, एक लोहे की सड़सी, एक अदद पिलास, दो सुग्गी, एक भाथी, एक साइकिल का रिंम, एक छेनी, एक साइकिल पुरानी, एक बोरे मे करीब 5 KG कोयला  तथा एक अदद टार्च बरामद किया गया है । गिरफ्तारीी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक इजहार अहमद खान, हे0कां0 रिपुशूदन शुक्ला, उपेन्द्र यादव, राकेश मौर्या, रामबहादुर पाण्डेय व कां0 अरुण पाण्डेय शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे