Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैसरगंज का इतिहास बदलने आए हैं चंद्रदेव राम यादव : त्रिभुवन दत्त






करनैलगंज में आयोजित कार्यक्रम में की गई कैसरगंज के प्रत्याशी की घोषणा
ए. आर. उस्मानी / मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोण्डा। मंगलवार को सपा-बसपा गठबंधन द्वारा कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें दोनों दलों के तमाम नेताओं ने मोदी सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए क्षेत्र के सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह के विरूद्ध चुनावी बिगुल फूंका।
     


पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, बसपा नेता पूर्व विधानसभा व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां आदि ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को जमकर कोसा और भाजपा को झूठी पार्टी एवं भाजपा नेताओं को झूठी पार्टी के गवाह बन कर झूठ की सरकार चलाने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कैसरगंज लोकसभा सीट पर सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव का स्वागत करते हुए कहा कि अब यहां के उन नेताओं को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा जो निर्विरोध होने का प्रचार कर रहे थे। 
   


कार्यक्रम के मौके पर विश्वनाथ पाल, पूर्व विधायक रामतेज यादव, पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, बसपा जिलाध्यक्ष तिलक राम भारती, इंद्रदेव सिंह, कामेश प्रताप सिंह राजू, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन, शेख मुशर्रफ, पवन कुमार गौतम, रामबरन मौर्य, बलराम गौतम, राज कुमार कुरील, मोहम्मद असद, प्रदीप गौतम, राम सुरेश यादव, हेमंत सिंह एवं धर्म पाल गौतम सहित भारी संख्या में बसपा व सपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
    

इस मौके पर पूर्व सांसद एवं बसपा के मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर त्रिभुवन दत्त ने चंद्र देव राम यादव को कैसरगंज लोकसभा का प्रत्याशी घोषित करते हुए अपील की कि इस बार भाजपा की अंतिम सरकार मानकर प्रत्याशी को जिताकर लोकसभा भेजें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे