Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेंहदावल पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को किया बरामद






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में सभी थानों पर अपराध के बाबत त्वरित क्रिया कर अपराधी के मनोबल को तोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही मेंहदावल के पुलिस क्षेत्राधिकारी गयादत मिश्रा की अगुवाई में भी इनसे संबंधित थानों पर भी पुलिस के कार्यप्रणाली के में भी गतिशीलता के प्रभाव को इंगित करता है। 


इसीक्रम में मेंहदावल थानांतर्गत बनकसिया चौकी प्रभारी द्वारा आज मंगलवार को एक नाबालिग अपहृत युवती को बरामद किया। जिस बाबत मेंहदावल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 88/19 में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 व 16/17 पॉस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन जारी थी। बताते चले कि बीते 31 मार्च 2018 को धानी बाजार निवासी युवती का अपहरण कर लिया गया था। 


जिसमें युवती के परिजन द्वारा मेंहदावल थाने में तहरीर दिया गया था जिस बाबत मेंहदावल थाने में एसओ कपिलमुनि सिंह के अगुवाई में मुकदमा पंजीकृत कर युवती के खोजबीन हेतू चौकी प्रभारी बनकसिया को जिम्मेदारी दी गई। जिस बाबत जिम्मेदार चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग युवती को बरामद कर लिया। इनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही नाबालिग युवती को अपहृत करने वाले अपराधियों को भी पकड़ लिया जाएगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे