अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । कांग्रेस प्रत्याशी डा निर्मल खत्री का नामांकन जलूस 10 अप्रैल को गुलाबबाड़ी मैदान से निकलकर रीडगंज, चौक होते हुए प्रेस क्लब तक जायेगा। नामांकन जलूस को लेकर पार्टी की बैठक कार्यालय कमला नेहरु भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक व संचालन पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने किया।
एआईसीसी सदस्य प्रदेश सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए नामांकन जलूस में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि बैठक के दौरान सभी फ्रंटल संगठनों विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित करके तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह,जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शीतला पाठक,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चौहान,जिला महासचिव अकबर अली मेजर,वरि.कांग्रेसी नेता दिनेश सिंह,जिला महासचिव वेद सिंह कमल,पूर्व नगर अध्यक्ष नाजिम हुसैन,मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार,सोनकर संतोष कुमार गौड़, सेवादल के संजय वर्मा,बसंत मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहनवाज हुसैन बाबा,अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष रामकरन कोरी,सुरेन्द्र सिंह सैनिक,मंशाराम यादव,मोहम्मद दानिश जिया,आरिफ आब्दी,डॉ विनोद गुप्ता,मोहम्मद अशरफ,शशि श्रीवास्तव,सुशील यादव,जफर हसन बब्लू मुन्ना बाबू खान,अखिलेश तिवारी, मोहम्मद जुनैद,संजय पाण्डेय,वीरेन्द्र सैनी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ