Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कानून बनाकर 25 वर्षों तक जनता को मतदान से वंचित करने की साजिश कर रहे हैं मोदी : पंडित सिंह






गोण्डा से भाजपा प्रत्याशी की जब्त हो जाएगी जमानत
मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में गरजे सपा प्रत्याशी
ए. आर. उस्मानी / उमापति गुप्ता
मुजेहना, गोण्डा। गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के मेहनौन विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को धानेपुर स्थित स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ल स्मारक बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया। सपा-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह ने की। कार्यक्रम में मनकापुर के पूर्व विधायक राम बिशुन आजाद, बलरामपुर के पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष, मेहनौन की पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
    


सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक रामबिशुन आजाद, नंदिता शुक्ला, जगराम पासवान, एमएलसी रणविजय सिंह, अनवर शकील, महफूज खान, कमरुद्दीन सहित कई लोगों ने सम्बोधित कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए आने वाले 6 मई को सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के पक्ष में मतदान कर जिताने की अपील की। 


प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि अगर आगामी चुनाव में मोदी व अमित शाह की जोड़ी जीतकर पुनः सत्ता में आ गई, तो ये कानून बनाकर जनता से आगामी 25 वर्षों तक मतदान करने का अधिकार छीन लेंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे गोण्डा लोकसभा के सभी विधानसभाओं में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आगामी चुनाव में जनता सुगम, सुलभ उम्मीदवार को जितायेगी और भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी। 
    


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रधानसंघ व मुजेहना के ग्राम प्रधान अजय सिंह, साधना सिंह, सुशीला गौतम, चंद्रभान मिश्रा ग्राम प्रधान गुलरिहा, राधेश्याम मिश्रा, सूरज सिंह, राहुल शुक्ला,रामानंद तिवारी, जनार्दन पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में सपा-बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे