Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोजीरोटी की तलाश में मुंबई गए युवक की दुर्घटना में मौत






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक के कुसुरू खुर्द ग्रामपंचायत के एक युवक की ट्रेन से गिरकर अकाल मृत्यु हो गई। इस घटना की खबर जब घर पर मिला तो युवक के मौत की सूचना पर घर मे शोक का माहौल हो गया और चीख पुकार से हर तरफ का माहौल गमगीन हो गया। बताते चले कि बखिरा थाना अंतर्गत ग्रामपंचायत कुसुरू खुर्द का 28 वर्षीय  युवक करवन पुत्र जोखन मुम्बई मे कमाने गया था। जहां पर युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरू खुर्द का युवक मुम्बई के ठाणे में रहकर मजदूरी करता था।



 सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। युवक रोज की तरह ही सोमवार को शाम 6 बजे वह अपने रूम से नाईट ड्यूटी करने के लिए स्टेशन पर पहुंचा। ड्यूटी वाले जगह पर जाने के लिए वह लोकल ट्रेन पर बैठ रहा था कि वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट मे आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुचे रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया और पाकेट मे मिले डायरी और आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।



 रेलवे पुलिस ने डायरी में मिले नंबरो से परिजनों तथा मुम्बई में ही रह रहे मृतक के रिश्तेदार को घटना की सूचना दी। घर पर सूचना मिलते है पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों के करूण कुन्द्रन से मृतक के घर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर मुम्बई में रह रहे युवक के रिश्तेदार ठाणे स्टेशन पहुचे ।रेलवे पुलिस ने जरूरी कार्यवाई कर शव को पीएम कराया और रिश्तेदारों को सौप दिया। गरीबी को मिटाने के लिए साथ ही रोजीरोटी की तलाश में गया दुर्घटना में युवक की अकाल मृत्यु पर उसके परिजनों ने अपने रिश्तेदारों से कहा कि युवक के दाह संस्कार को मुम्बई में कर दिया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे