शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | पर्यावरण सेना द्वारा संचालित ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत मांधाता थाना क्षेत्र के शांति देवी पटेल इंटर कॉलेज अहिना में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को शतप्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया।रैली में शिक्षकों, बच्चों और पर्यावरण सैनिकों ने सभी चुनें, सही चुने।12 मई का दिवस महान, आओ सभी करें मतदान।
आदि नारे लगाते हुए सभी से अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील की।ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत बटन दबाओ पेड़ लगाओ, लोकतंत्र व सृष्टि बचाओ के नारे के माध्यम से अपने मताधिकार के साथ ही पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधरोपण आह्यवाहन किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि हमारा एक वोट अमूल्य है।
हमें हर हाल में मतदान के समय इसका प्रयोग करना ही होगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आप का एक वोट जरूरी है।अधिक से अधिक मतदान के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सभी को निश्चित ही मतदान करना होगा।उन्होंने सभी से शतप्रतिशत मतदान की अपील की। इस मौके पर राजेन्द्र पटेल, रमेश श्रीवास्तव, प्रभात त्रिपाठी, सुनील कुमार, दीपक कुमार, अरविंद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ