Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये निकाली गयी रैली






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता के लिये एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये इस नारे के साथ कि ‘‘प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान 6 मई एवं 12 मई को हम करें शत् प्रतिशत मतदान’’ के साथ रैली राजकीय इण्टर कालेज से निकलकर राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़ पहुॅची। इस रैली को हरी झण्डी दिखाकर स्वीप के नोडल जिला प्रभारी एसपी यादव जिला विद्यालय निरीक्षक ने रवाना किया। 



इस रैली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, समस्त एनसीसी, एनएसएस स्काउट गाइड एवं समस्त डी0एल0एड0 एवं बीटीसी के छात्र एवं छात्रायें अपने बैनर और स्लोगन लेकर शामिल हुये। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई चौक घण्टाघर से आगे बढ़कर राजकीय बालिका इण्टर कालेज पहुॅचकर समाप्त हुई।


 जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई एवं वीवीपैट, ईवीएम एवं चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर डाक्टर मोहम्मद अनीस नोडल प्रभारी मतदाता जागरूकता सदर विधानसभा, विन्ध्याचल सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, राकेश कनौजिया एवं समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे